एक ऐसा समाज जहाँ सनातन संस्कृति और आधुनिक सेवा-कौशल साथ चलें; गाँव आत्मनिर्भर हों; गंगा स्वच्छ व पवित्र रहे; गौ-संरक्षण को समुदाय का अभिन्न अंग माना जाए; और हर नागरिक नैतिक व आध्यात्मिक रूप से सशक्त हो।
1- ग्रामोन्नयन के माध्यम से पलायन रोकना व स्थानीय स्वरोजगार बढ़ाना।
2- गंगा की स्वच्छता और जल संसाधन संरक्षण के लिए जनभागीदारी।
3- गौ-सेवा व संरक्षण से पारंपरिक कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था को मज़बूत करना।
4- गायत्री साधना व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मानसिक व नैतिक जागरण।
5- महिलाओं व युवाओं के लिए प्रशिक्षण, बाजार और सम्मान के अवसर प्रदान करना। पारदर्शिता बनाए रखना।

मिशन 4जी प्लस (गाय, गंगा, ग्राम और गायत्री) सोसाइटी एक सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन है जो भारत की विरासत, मूल्यों और आध्यात्मिक सार के संरक्षण के लिए समर्पित है। हमारा मानना है कि भारत की असली ताकत उसकी जड़ों में निहित है – जिसका प्रतिनिधित्व चार स्तंभ करते हैं: गाय, गंगा, ग्राम और गायत्री। Read more..