आज रविवार सायं 4:00 बजे जोगीवाला, राज वेडिंग प्वाइंट, मुख्य हरिद्वार रोड पर आगामी 26 तारीख को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में एक अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई है।
बैठक में सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य एवं महत्वपूर्ण है। उपस्थित सदस्यों को उनकी सहभागिता एवं क्षमता के आधार पर कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न कार्यों एवं जिम्मेदारियों का दायित्व सौंपा जाएगा।
इसके अतिरिक्त, बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा एवं आगामी रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।
अतः सभी सम्मानित सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने का अनुरोध है।
धन्यवाद।
– आयोजन समिति



